फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदापीठ कॉरिडोर बन सकता है खतरा : धर्म नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदापीठ कॉरिडोर बन सकता है खतरा : धर्मनारायण
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 23
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उठाया था शारदापीठ कॉरिडोर बनाने का मुद्दा
विहिप के राष्ट्रीय सचिव बोले- पाक सीमा से सटा है शारदापीठ कॉरिडोर, बहुत खतरा है
पाक की नीयत पर है शक, करतारपुर कॉरिडोर पर सरकार को सतर्क रहने की है जरूरत
कुलदीप चहल
अंबाला कैंट। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सचिव धर्मनारायण शर्मा ने शारदापीठ कॉरिडोर की मांग पर कहा कि यह पाक सीमा से सटा हुआ है और यह किसी भी खतरे से खाली नहीं है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शारदापीठ कॉरिडोर (रास्ता) बनाने की मांग की थी, जिसका जम्मू के कुछ नेताओं ने समर्थन भी किया था। करतारपुर कॉरिडोर पर भी उन्होंने सरकार को सतर्क रहने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए धर्मनारायण शर्मा ने कहा कि शारदापीठ कॉरिडोर काफी संवेदनशील है और वहां के हालात सभी को पता हैं। यह कॉरिडोर खोलना किसी भी सूरत में खतरे से खाली नहीं होगा। जिस तरह से पाक जम्मू-कश्मीर में आतंक को बढ़ावा दे रहा है, उससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने चेताया कि यह रास्ता पाक की सीमा से सटा हुआ है, जिस पर सरकार को कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि पाक की नीयत पर सवाल उठाए और कहा कि पाक का इतिहास सभी को मालूम है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता अच्छा कदम हो सकता है, जबकि इस मामले में सरकार को पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पाक इस रास्ते का इस्तेमाल अपने नापाक इरादों के लिए कर सकता है। इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हुए आतंकी भी भारत में दाखिल हो सकते हैं। ऐसे में इन सभी को ध्यान में रखते हुए शारदापीठ कॉरिडोर पर भी सरकार कोई कदम सोच समझकर ही उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें