फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता हासिल करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और पाकिस्तान का गठजोड़ : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। चाहे उसके लिए उसे नक्सलियों से समझौता ही करना पड़े। विज ने कहा कि आज पाकिस्तान कांग्रेस के हक में बयान दे रहा है जिससे साबित होता है कि आज भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और पाकिस्तान का गठजोड़ है। कांग्रेस पाकिस्तान से पूरी मदद ले रही है। उन्होंने पाकिस्तान को कांग्रेस का पैदा किया हुआ बच्चा बताते हुए कहा कि मां और बेटे का संबंध होता ही है।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने बताया कि 600 करोड़ की लागत से 300 एकड़ में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सहित सभी प्रदेशों की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा के सोनीपत में बनने जा रही है। हरियाणा के राई में इस यूनिवर्सिटी को खोलने की लगभग सभी प्राथमिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्री अनिल विज ने बताया कि राई स्पोर्ट्स स्कूल में ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। जहां खेलों से संबंधित सभी खेलों के कोर्स करवाए जाएंगे और डिग्रियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए कोच और स्पोर्ट्स विशेषज्ञों की कमी है जिस कारण काफी परेशानी आ रही है लेकिन यह यूनिवर्सिटी खुलने से हरियाणा में खेलों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें