फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांचिंग से पहले ही डाकघर में अंबाला में 10 हजार बचत खाते खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
लांचिंग से पहले ही डाकघर अंबाला में 10 हजार बचत खाते खुले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सुविधा आरंभ की जा रही है। इसके तहत डाकघरों के माध्यम से हर घर तक बैंकिंग सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसकी विशेष बात यह है कि डाक विभाग के कर्मी घर-घर जाकर शून्य बैलेंस पर परिवार के सभी सदस्यों के डाकघर बचत खाते खोलेंगे और अंबाला में अब तक इस तरह के 10 हजार खाते खोले जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस सुविधा का शुभारंभ एक सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर जिले से करेंगे जबकि अंबाला में इस सुविधा का उद्घाटन मुख्य डाकघर अंबाला छावनी से 2.30 बजे स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 20 शाखाओं में यह सुविधा आरंभ की जा रही है और इसके साथ-साथ 80 सेवा केंद्रों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
तीन लाख से अधिक पोस्टमैन व डाक सेवक हैं कार्यरत
सुखदेव राज ने बताया कि पूरे देश में 1.55 लाख डाकघर और 3 लाख से अधिक पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं। देश में ग्रामीण बैंक शाखाओं की संख्या 49 हजार से बढ़ाकर 1.30 लाख की जा रही हैं। इस प्रकार हरियाणा में कुल 2693 डाकघर हैं और शीघ्र ही सभी डाकघरों में भी आईपीपीबी के नेटवर्क शामिल कर दिए जाएंगे।
---------------
मोबाइल एप से बिजली, पानी के बिल ऑनलाइन कर सकते हैं जमा
सुखदेव राज ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सुविधा के माध्यम से बचत व चालू खातों के साथ-साथ धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और बिल व जन उपयोगी भुगतान तथा उद्यम और व्यापार संबंधी भुगतान भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल एप भी लांच किया जा रहा है। इसके अलावा आईपीपीबी द्वारा तीसरे पक्ष की तरफ से कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें छोटे कर्ज, बीमा, निवेश और डाकघर बचत खाता इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डाकिए के पास मोबाइल फोन होगा, जिससे ग्राहक मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी और गैस इत्यादि के बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है।
विज्ञापन

-------------
अब 250 रुपये में सुकन्या समृद्धि के खुलेंगे खाते
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सुखदेव राज ने कहा कि डाकघरों के माध्यम से प्रधानमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आरंभ की गई सुकन्या समृद्धि योजना को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जहां देश में 1.20 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खुले हैं वहीं हरियाणा में भी चार लाख से अधिक खाते खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में पहले राशि जमा करवाने की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये थी, जिसे अब कम करके 250 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 14 वर्षों तक अपनी बेटी के नाम से 1.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष जमा करवाता है तो बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर उस बेटी को 70 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें विशेष बात यह है कि न केवल इस योजना के प्रीमियम को आयकर से मुक्त रखा गया है बल्कि योजना पूरी होने पर मिलने वाली राशि भी आयकर से मुक्त होगी। इस अवसर पर निदेशक पोस्टल सेवाएं निर्मल सिंह सहित डाक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें