फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर की तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश में हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेनेटरी इंस्पेक्टर की तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश में हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान प्रदीप मचल की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के तहत बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का शिष्टमंडल पुलिस को मिला और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी हड़ताल करेंगे। बता दें कि शहर नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त को प्रदीप मचल की पत्नी नीलम द्वारा दी गई शिकायत में जिम्मेदार ठहराया गया था।
बुधवार को नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में सफाईकर्मियों, यूनियन नेताओं व परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदीप मचल लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इसी कारण उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फोन पर मिली थी धमकी
यूनियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा प्रदीप मंचल को प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से प्रदीप मचल को एक फोन कॉल आई थी, जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी कि वह सुनील दत्त के साथ समझौता कर लें, नहीं तो गंभीर परिणाम होंगे। राज्य प्रधान ने कहा कि उन्हें पुलिस की ओर से आश्वासन मिला है कि तीन दिन के अंदर वह आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी यूनियन स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक से भी मुलाकात करेगी और इंसाफ की मांग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें