फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला की सड़कों को रास नहीं आ रही इंटरलाकिंग टाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़कों का निर्माण अंबाला को रास नहीं आ रहा है, तभी तो प्रशासन को इंटरलाकिंग टाइलों के स्थान पर लुक डाल कर पेचिंग करनी पड़ रही है। वैसे तो ट्विन सिटी में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर चंड़ीगढ़ जैसा लुक देने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन अंबाला की सड़कें उस लुक को बरकरार रखने में फेल साबित हो रही हैं। अब इसे प्रशासन की लापरवाही कहा जाए या सड़क के निर्माण में हुई घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल, कारण जो भी हो, खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं अंबाला के लोग भी इस इंटरलॉकिंग टाइलों से परेशान हो चुके हैं। उनका कहना कि बारिश के बाद टाइलों पर फिसलन बढ़ जाती है जिस वजह से यह वाहनों के चलाने के लिए सुरक्षित नहीं है। टायर इन टाइलों पर फिसलते हैं, जिस कारण कई बार वह हादसे के शिकार भी हो चुके हैं। कई जगह तो सड़क पूरी तरह से घिस गई है।
विज्ञापन

पोल लैस योजना के तहत उखाड़ी टाइलें अब तक नहीं लगाईं
कैंट के सदर बाजार को बिजली के तारों से मुक्त करने के लिए पोल लैस योजना आरंभ की गई थी। अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ा गया था, लेकिन इतने समय के बाद भी इन टाइलों को नहीं लगाया गया है। इस कारण वहां के दुकानदारों एवं जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदार सोनू, विक्रम, सुशील, साहिल, रमेश व अन्य का कहना है कि इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। प्रशासन इसे ठीक नहीं कर रहा है। उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
कई जगह धंसी सड़क, टाइल उखाड़ की रिपेयर, फिर भी सही नहीं
सिटी की टिंबर मार्केट व अन्य बाजारों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के बाद सड़क कई जगह से धंस गई जिस कारण मानसून के सीजन में उस गड्ढों में पानी भर जाता था, वहीं इनके कारण हादसे भी होते रहते हैं। जब इस बारे में दुकानदारों ने निगम में शिकायत दी तो उसके बाद उस क्षेत्र की टाइलों को निकालकर और मिट्टी भरकर फिर से वहीं सेट कर दिया गया। लेकिन फिर से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों के साथ हो रहे ज्यादा हादसे
बारिश के बाद टाइलें फिसलने से लोग बहुत परेशान हैं। उनका कहना कि वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी कई बार इन टाइलों पर फिसल जाते हैं जिस कारण वह चोटिल हो जाते हैं। अधिकतर हादसे तो दोपहिया वाहन चालकों के साथ होते हैं, क्योंकि जैसे ही वह गिली टाइलों पर ब्रेक लगाते हैं तो उनका वाहन फिसल जाता है और वह गिरकर चोटिल जो जाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें