फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीतमय शाम %अभी न जाओं छोड़ कर....’ ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। द एसडी विद्या स्कूल में अंबाला म्यूजिकल क्लब, लायंस क्लब ऑफ फीनिक्स के सहयोग से रविवार रात गायक मोहम्मद रफी की याद में ‘अभी न जाओ छोड़ कर...’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस दौरान रफी के गीतों को गायकों ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में क्लब के 12 गायकों जिनमें अंबाला म्यूजिकल क्लब के प्रधान राकेश आहूजा, सचिव दीपिका मल्होत्रा, ईशा दुआ, दीक्षा, संजीव भुटानी, डा. विवेक कोहली, राहुल भुटानी, रूपा मुंजाल, अशोक, मनीष मल्होत्रा, राधिका, वेद नागपाल, कमल ने मोहम्मद रफी के द्वारा गाए हुए गीतों को प्रस्तुत किय। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीसी शरणदीप कौर बराड़, अंबाला म्यूजिकल क्लब के चेयरमैन डॉ. नवीन गुलाटी, एसडी कालेज के प्रिंसिपल डा. राजिंद्र राणा, राजिंद्र नाथ, राजिंद्र विज, डॉ. रूपा मुंजाल, स्कूल डायरेक्टर प्रिंसिपल नीलइंद्रजीत संधु, दीपिका मलहोत्रा, विवेक चड्ढा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्लब के चेयरमैन डा. नवीन गुलाटी ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मो. रफी ने हिंदी, पंजाबी व अन्य भाषाओं में 25 हजार से भी अधिक गीत गाए हैं। संगीत की ऐसी महान विभूति को हमें याद करते रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि अंबाला म्यूजिकल क्लब समाज में एक अच्छा संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतकारों ने पुकारता चला हूं मैं, रंगीला रे, मेरे यार शबा खैर, आने से उस के आए बहार, मुझे ईश्क है तुम्ही से, चांद मेरा दिल, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, मैं कहीं कवि न बन जाऊं, अभी न जाओ छोड़ कर, तेरे नाम का दीवाना समेत अन्य गीत प्रस्तुत किए। सुरों से सजी संगीतमयी शाम को अपने वाद्यों से सजाने के लिए की बोर्ड पर उमेश शर्मा, दिनेश रहेजा, संजीव हैप्पी, गिटार पर तिलकरा, जेएस जग्गी, प्रदीप शर्मा, ओक्टोपेड पर नरेंद्र गोगी, ढोलक पर परमजीत, प्रकाशन पर मनोज राठी ने गायकों को भरपूर साथ दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ताल माला राग जिसमें 14 तबला वादकों ने एक साथ शानदार प्रस्तुति दी। मंच संचालन स्वाति आहूजा ने किया। इस मौकेे पर सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड वरुण कालिया, एडी गांधी, डा. आरआर सूरी, सीमा गुलाटी, राकेश आहूजा, विवेक कोहली समेत श्रोतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें