फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कहा, आटे की रोटियां सही नहीं बन रही

विज्ञापन
विज्ञापन
‘फोर्टिफाइड आटे की सही नहीं बन रही रोटी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)।
प्रदेश सरकार की दो जिलों में गेहूं की जगह राशन डिपो में आटा दिए जाने की योजना का वार्ड नंबर तीन स्थित डिपो के उपभोक्ताओं ने फोर्टिफाइड आटे में कमियां बताते हुए रोष प्रकट किया। कई महिलाओं ने डिपो धारक को गुुंथा हुआ आटा दिखाते हुए कहा कि आटे की रोटियां सही नहीं बनती। गुंथा हुआ आटा रबड़ की तरह हो रहा है। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन के डिपो होल्डर अलीशेर ने सोमवार को उपभोक्ताओं को योजना अनुसार फोर्टिफाइड आटा वितरित किया। इस दौरान मंगलवार सुबह दर्जनों महिलाएं गुुंथा हुआ आटा लेकर डिपो पर पहुंच गईं। महिला महिंद्रो देवी, सुनीता देवी, सुख देवी, संतोष, राजरानी ने बताया कि सरकार ने जो आटे की स्कीम चलाई है, वह आटा डिपो से लेकर घर गई सुबह जब आटा गुंथ कर देखा तो सही से गुंथा नहीं और आटा रबड़ की तरह हो जाता है। महिलाओं ने डिपो होल्डर के सामने आटा रख सरकार को खरी-खोटी सुनाई। सूचना मिलते ही वाइस चेयरमैन सुरजीत सिंह, लक्की राणा और फूड सप्लाई इंस्पेक्टर संदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने महिलाओं को समझाया कि यह आटा फोर्टिफाइड आटा है जिसमें प्रोटीन है और इसका इस्तेमाल कीजिए। यह आटा गुणवत्ता वाला बढ़िया है। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें