फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सुबह पांच बजे चंडीगढ़ रोड पर ट्रक से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। कार सवार युवक चंडीगढ़ जा रहे थे कि हाईवे पर स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास सुल्तानपुर चौक पर अचानक कार के आगे एक ट्रक आ गया और दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक चंडीगढ़ निवासी संजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए सिटी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया और एक घायल संजय को सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल संजय निवासी नयागांव, मोहाली ने बताया कि वह सोमवार को दोस्त दीपक निवासी नयागांव मोहाली और उसके दोस्त पिंकू निवासी बलटाना, संजीव कुमार निवासी फेदा निजामपुर चंडीगढ़ के साथ कार से गन्नौर गया था। मंगलवार को वापस चंडीगढ़ आ रहे थे और कार पिंकू चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे सुलतानपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार सभी बुरी तरह से घायल हो गए। इन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 23 वर्षीय संजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल संजय को गंभीर चोट के कारण सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें