फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती तालाब में मरीं मछलियां, दुर्गंध से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायती तालाब में मरीं मछलियां, दुर्गंध से बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। शिव धाम गौरी ताल मंदिर मुलाना के साथ सटा पंचायती तालाब लगभग दो हफ्तों से गंदगी से अटा है। साथ ही इस तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। रोजाना ही तालाब के किनारे गंदगी और मरी हुईं मछलियां परेशानी बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि यह तालाब मंदिर के पास हैं। यहां के ऐसे हालात देखकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
ग्रामीण रामा वर्मा, प्रिंस, राजेश कुमार, काला, मोनू ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से तालाब में लगातार मछलियां मर रही हैं। इससे तालाब में बदबू फैल रही है। दुर्गंध तालाब के नजदीक बने दर्जनों घरों में पहुंच रही है। इससे वहां भी लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया तालाब में पानी जहरीला हो चुका है। इस कारण मछलियां मर रही हैं। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

शिवधाम गौरी ताल मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को मंदिर से सटे तालाब को साफ करने की मांग की है । कमेटी सदस्यों ने बताया कि तालाब मंदिर से सटा हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या हो रही है।
विज्ञापन


मुझे मामले की जानकारी नहीं थी। जल्द ही ठेकेदार को कह कर तालाब की सफाई करवा दी जाएगी। किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
- नरेश चौहान, सरपंच मुलाना

मछलियों का मरना गंभीर विषय है। यह मामला पशुपालन विभाग के अंतर्गत आता है। आसपास के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो, इसके लिए उस एरिया में स्प्रे करवाया जाएगा।
- डॉ. कुलदीप, सीएचसी मुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें