फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बिल्ले और प्रदर्शन कर कॉलेज प्रोफेसरों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काले बिल्ले और प्रदर्शन कर कॉलेज प्रोफेसरों ने जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सोनीपत के खरखौदा स्थित कॉलेज में एक्सटेंशन प्रोफेसर राजेश मालिक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में बुधवार को ट्विन सिटी के विभिन्न कॉलेजों में प्रोफेसरों ने प्रदर्शन किया। कैंट के राजकीय कालेज में प्रोफेसरों ने नारेबाजी की तो सिटी डीएवी कॉलेज के प्रोफेसरों ने काले बिल्ले लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। अन्य कॉलेजों में भी प्रोफेसर्स ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। इस घटना की सभी ने निंदा करते हुए सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
राजकीय कॉलेज के प्रोफेसरों ने हत्या के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान विद्यार्थी भी धरना स्थल पर आकर बैठ गए। सभी ने लगातार हो रहीं हिंसक घटनाओं के खिलाफ रोष जताया और दुख प्रकट किया। इसके साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक प्रोफेसर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने कॉलेज परिसर में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिटी के डीएवी कालेज के प्रोफेसरों ने काले बिल्ले लगाकर विद्यार्थियों को शिक्षा दी। उनका कहना है कि अध्यापकों और प्रोफेसरों पर विद्यार्थियों द्वारा हिंसक हमला करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इनकी रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग और सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। यदि ऐसा ही चलता रहा तो अध्यापक किसी विद्यार्थी को कुछ बोलने से पहले कई बार सोचेंगे। अध्यापकों और प्रोफेसरों में डर बना रहेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के राजकीय कॉलेज के प्रधान प्रो. परमिल ने बताया कि रोष व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की है कि जिस भी छात्र ने एक्सटेंशन प्रोफेसर की हत्या की है, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। साथ ही मृतक प्रोफेसर के घर वालों की सुरक्षा के लिए भी सरकार कदम उठाए और उनके परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। इसको लेकर वीरवार को एसोसिएशन सदस्य डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें