फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- बिजली निगम कार्यालय में बिलों में गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, भटकते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों का धरना अब आंदोलन का रूप ले गया है। कर्मचारियों ने मंगलवार से पूरे अंबाला सर्कल में धरने और प्रदर्शन का बिगुल फूंक दिया है जिसमें अंबाला कैंट, सिटी, पंचकूला व धूलकोट से करीब 1500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदर्शनकारी कर्मी निलंबित किए लाईनमेन अनिल कुमार तथा डीसी रेट पर सेवारत बिल डिस्ट्रीब्यूटरों बलवंत यादव और अजय कुमार को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। उधर बिजली कर्मियों द्वारा कामकाज ठप रखने का असर रहा। उपभोक्ता बिजली निगम कार्यालयों में बिल ठीक कराने, नया मीटर लगवाने व अन्य कार्यों को लेकर भटकते रहे। दिसंबर माह से पहली बार बिजली बिलों को नई व्यवस्था के तहत भेजा गया जिसमें काफी गड़बड़ी थी और इसी गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए उपभोक्ता निगम कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। मगर उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं था।
तेज हो रहा है बिजली कर्मियों का आंदोलन
अब तक केवल पांच सब डिवीजनों के कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे, मगर मंगलवार से अंबाला सर्कल के लगभग 1500 कर्मचारी इसमें शामिल हो गए हैं। यूनियन नेता राज कुमार का कहना है कि अन्य जगह कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों को अन्य जगह एडजेस्ट किया गया है, तो फिर इन दोनों को भी एडजेस्ट भी किया जा सकता है। यूनियन का आरोप है कि इसी बात को लेकर यूनियन नेता अनिल कुमार जब क्वालिटी सब डिवीजन दफ्तर के एसडीओ से मिलने गए तो उन्होंने उनसे न केवल बदतमीजी की बल्कि उन्हें भी निलंबित के आदेश जारी करवा दिए। इस बारे कार्यकारी अभियंता कशिश मान भी यूनियन नेताओं की बात नहीं सुन रहे। नंबर एक यूनिट के प्रधान रूपेश शर्मा ने कहा कि जब तक बिजली विभाग डीसी रेट के दो बिल डिस्ट्रीब्यूटर्स को हटाए जाने और निलंबित किए गए एएलएम अनिल कुमार को वापिस ड्यूटी पर नहीं लेगा तब तक धरना जारी रहेगा। यूनियन नेता और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवी प्रसाद भट्ट का कहना है कि सारा दोष बिजली निगम अधिकारियों का है जिस कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

एक हजार आता बिल, भेजा 71 हजार का
बब्याल सब डिवीजन के अधीन गणेश मंदिर निवासी दीपक कपूर ने बताया कि उनका बिल हर माह एक हजार रुपये से अधिक नहीं आता है। मगर बीते दो महीने का बिल नहीं आया। इस संबंध में जब वह बब्याल सब डिवीजन कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका बिल दो महीने का 71,575 रुपये आया है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने बब्याल सब डिवीजन में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई उलटा एक्सईएन कार्यालय आने को कहा गया। बुजुर्ग दीपक कड़कड़ाती सर्दी में मंगलवार सुबह एक्सईएन कार्यालय पहुंचे जहां कर्मियों के हड़ताल पर होने के कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी भी उन्हें नहीं मिले जिस वजह से उन्होंने इस मसले को लेकर विभाग को खूब कोसा।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे बिल, उपभोक्ता परेशान
12 क्रास रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में दर्जनों उपभोक्ता परेशान थे। उनके बीते दो माह के बिजली के बिल नहीं पहुंचे। निगम पहुंचे उपभोक्ता कच्चा बाजार निवासी विशेष बहादुर, हरिनगर निवासी राधेश्याम, पालम विहार निवासी अशोक कुमार, कच्चा बाजार निवासी अनीश आदि ने बताया कि उनके घर में बिजली के बिल नहीं आए। इस संबंध में कुछ दिन पहले कहीं से पता चला कि बिल नहीं बंट रहे हैं जिसके बाद बिजली निगम वह अपने बिल निकलवाने पहुंच, मगर यहां पर कोई कर्मी ड्यूटी पर नहीं था। अब मंगलवार को कुछ कच्चे कर्मचारियों को कंप्यूटर पर बिठाया गया था जिन्होंने उपभोक्ताओं को बिल निकालकर दिए। कई उपभोक्ताओं के बिल गलत थे जिसको लेकर उन्होंने अपना रोष भी जताया।
-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें