फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ने एफसीआई में क्लर्क लगवाने का दिया था झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गांव धनौरा के एक युवक सहित अन्य ने महिला को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर शातिर ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोमल कुमार निवासी यमुनानगर ने बताया कि धनौरा निवासी अनिल जौहर की मुलाकात एक युवक ने कराई थी। इस दौरान दावा किया गया था कि अनिल की मंत्रियों से जान पहचान है और वह उसे एफसीआई में क्लर्क की नौकरी लगवा देगा। महिला ने बताया कि इस काम के लिए दस लाख रुपये की डिमांड की गई, जबकि मामला नौ लाख रुपये में तय हो गया। इसी को लेकर दो लाख रुपये नकद व नौकरी के लिए जरूरी दस्तावेज भी दिए गए। इसके दो दिनों बाद ही बताया गया कि इंटरनेट पर रिजल्ट आया है और यह दिखाया गया, जिस पर आरोपियों ने ढाई लाख रुपये और ले लिए। इसी तरह नौकरी ज्वाइन करवाने के नाम पर भी साढ़े चार लाख रुपये की डिमांड की, जिस पर तय की गई रकम पूरी दे दी गई। महिला ने बताया कि शक होने पर उन्होंने नेट पर चेक किया, तो शक हुआ। इस पर जब अनिल से बात की, तो उन्होंने कहा कि वे नौकरी से मतलब रखें और दिल्ली चले जाएं। यहां पर उनको एक गोदाम में ले जाया गया, जहां उनको बोरियां गिनने को कहा। साथ ही कहा गया कि यह उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद उनको गोदाम से भी निकाल दिया गया। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें