फोटो नंबर : 26, 27, 28 व 29
गरनाला के अलावा बलदेव नगर और कौलां में गिरी छत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला में हुई बारिश के दौरान सिटी में तीन स्थानों पर छत गिरने से सात लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
गांव गरनाला में सुबह अनिता रानी अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। बताते हैं कि तभी एकाएक छत गिर गई। छत के नीचे आने से अनिता के अलावा उनका 12 वर्षीय बेटा रवनीत व 14 वर्षीय बेटी रिम्मी घायल हो गए। तीनों को परिवार के अन्य सदस्य तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।
- इसी तरह गांव कौलां के रामदासिया मोहल्ला में रहने वाले प्रिंस कनौजिया ने बताया कि सुबह उनके घर की छत अचानक नीचे गिर गई और काफी मलबा कमरों में आ गिरा। इस हादसे में राहुल व उसकी पत्नी रेणू घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार बलदेव नगर के तारा अस्पताल के पास एक मकान की छत गिर गई। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। इस हादसे में इस घर में रहने वाले आशा रानी व उसका पुत्र घनश्याम घायल हो गये जोकि सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।