फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 13 नए मरीज 521 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
तापमान गिरने के बाद भी डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में 15 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 521 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास भी विफल से साबित हो रहे हैं। जिस तेजी के साथ डेंगू के मरीजों में वृद्धि हो रही है, उस हिसाब से जल्द ही डेंगू के आंकड़े पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। इससे पहले 2015 में 552 और 2016 में 582 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जो कि अभी सबसे अधिक है।
विज्ञापन

डेंगू मरीज मिलने के साथ ही बुखार वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। अस्पताल में वार्ड के सभी बेड लगभग भरे हुए हैं। कई बार एकाएक अधिक मरीज आ जाने के कारण मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इस कारण मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
एक महीने से बुखार है
लखनौर साहिब से आई महिंद्र कौर ने बताया कि उसे पिछले एक महीने से बुखार की दिक्कत आ रही है। कभी उनका बुखार उतर जाता है तो कभी चढ़ जाता है। उनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोई राहत नहीं हो रही
नगला नानकू से पुरुषोत्तम ने बताया कि उसे पिछले चार दिन से तेज बुखार आ रहा है। वह दो दिन पहले ही अस्पताल में आया है। उपचार जारी है, लेकिन अभी तक असर दिखाई नहीं दिया है।
तीन दिन से तेज बुखार
गरनाला से आए गगन ने बताया कि वह मंगलवार को अस्पताल में आया था। उसे तीन दिन से तेज बुखार है। यहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए दाखिल कर लिया और उपचार दिया जा रहा है।
चार दिन से चल रहा उपचार
पंजाब के जोड़ा कलां से आए राज कुमार ने बताया कि एक नवंबर को तबीयत खराब हुई थी। पहले प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाया। चार दिन पहले यहां आया है। यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
डेंगू के मरीज अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार को कम आए हैं। हमारा प्रयास है कि यह आंकड़ा बिल्कुल शून्य हो जाए। हमारी पूरी टीम इसको लेकर दिन और रात काम रही है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें