फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासमान के गीतों पर थिरके युवा, जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा शनिवार शाम गुरदासमान नाइट का आयोजन सरहिंद क्लब में किया गया। इस दौरान गुरदासमान द्वारा गाए गए पंजाबी गीतों की धुनों पर युवा खूब थिरके। रात्रि आयोजित हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर बोर्ड अधिकारियों और स्टाफ ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

गुरदासमान नाइट से पहले आयोजन के ईवेंट डायरेक्टर हेमंत मेहत्ता के नेतृत्व में फैशन शो का भी रात्रि आयोजन हुआ। चार राउंड के इस फैशन शो में दिल्ली व चंडीगढ़ से आई दस मॉडल्स ने हिस्सा लिया। फैशन शो भी पुलवामा के शहीदों को समर्पित था। इसमें पहला राउंड पुलवामा थीम पर हुआ जिसके उपरांत स्पेक्ट्रम एवं सन किस्ड थीम को लेकर राउंड हुए जिनमें मॉडल ने अलग-अलग वेशभूषा का प्रदर्शन किया। आईएनआईएफडी के विद्यार्थियों द्वारा मॉडल्स की ड्रेस तैयार की गई थी। फैशन शो के उपरांत गुरदासमान नाइट ने रंग जमा दिया। अपने निराले अंदाज में गुरदासमान ने पंजाबी गीत 'बम बोल बम बोल बम’ से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके उपरांत उन्होंने कई सुरीले गीत गाए जिनकी धुनों पर युवा थिरकने को मजबूर हो गए। नाइट में महिलाओं, युवा वर्ग व अन्य ने जमकर इसका लुत्फ उठाया। बोर्ड के सीईओ वरूण कालिया ने इस दौरान कलाकारों को बोर्ड की ओर से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी मोहित हांडा सहित अन्य अधिकारी परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें