फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल पुराने नुस्खे राहुल गांधी के पास : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास 70 साल पुराने नुस्खे हैं जिनमें से अधिकतर नुस्खे एक्सपायर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन नुस्खों से अब तक किसी भी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है। मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी अब वहीं नुस्खों के नाम बदल-बदल कर देश को दे रहा है लेकिन लोगों को अब मोदी के नुस्खे रास आ रहे हैं। मोदी देश को एक साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इलाज ठीक हो रहा हो तब थोड़ा कभी कोई डॉक्टर बदलता है। अब तो डॉक्टर मोदी में लोगों को पूरा विश्वास है कि वह ही देश की सारी बीमारियों का पूरा और ठीक इलाज करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें