फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मांगे मनवाने के लिए एनआरएमयू की 14 ब्रांचों के 1500 कर्मी रहेंगे अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएमयू की 13 ब्रांच के 1500 कर्मी आज से क्रमिक अनशन पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मांगें मनवाने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) द्वारा सभी शाखाओं में आठ से दस मई तक तीन दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस दौरान अंबाला रेल मंडल की 13 ब्रांचों के 1500 कर्मचारी अपने-अपने मंडल में क्रमिक अनशन पर रहेंगे जिसमें ड्राइवर, एएसएम, प्वाइंट्समैन, बुकिंग क्लर्क, बाबू, ट्रेन गार्ड्स, गैंगमैन, टिकट कलेक्टर, कॉमर्शियल क्लर्क आदि शामिल होंगे।
सोमवार को एनआरएमयू अंबाला मंडल के सचिव सीएस बाजवा ने क्रमिक अनशन को लेकर यूनियन पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनआरएमयू की 13 ब्रांच अंबाला, बठिंडा, सहारनपुर, पटियाला, धुुरी, सरहिंद, चंडीगढ़, कालका, शिमला आदि में यह अनशन होगा। इसमें एनपीएस हटाने, पुरानी गारंटिड पेंशन/ फैमिली पेंशन को बहाल करने, न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूले में दिए गए आश्वासन के अनुरूप लागू करने तथा रेलों की निजीकरण-निगमीकरण की नीति पर रोक लगाना शामिल है। बाजवा ने दावा किया कि इस क्रमिक अनशन का रेल यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि सभी कर्मचारी बारी-बारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर कई बार रेलवे अधिकारियों और केंद्र सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है जबकि मांगों को पूरा करने का रेलवे ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक इन्हें लागू नहीं गया है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों और यूनियन में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि आज कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन रेलवे बोर्ड मौन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें