फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिफाइड आटा : अधिकारियों के सामने बनाईं रोटियां, विभाग ने लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्टिफाइड आटा : अधिकारियों के सामने बनाईं रोटियां, विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। फोर्टिफाइड आटे के विरोध ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को विरोध कर रही महिलाओं को किसी तरह शांत कराकर भेजा गया था। बुधवार को अधिकारियों के सामने ही महिलाओं ने इस आटे की रोटियां बनाकर दिखाईं। विभाग ने भी इस दौरान आटे के सैंपल लिए।
बराड़ा गांव के वार्ड नंबर दो में महिलाओं ने मंगलवार को फोर्टिफाइड आटे की रोटियां सही न बनने और आटा काला पड़ने की शिकायत की थी। इसका विरोध भी किया था। इसी को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कर वापस भेज दिया। बुधवार को यह मामला फिर सामने आ गया। बुधवार को महिलाओं ने डिपो के सामने ही फोर्टिफाइड आटे की रोटियां बनाकर दिखाईं। इस दौरान महिलाओं को मौजूद अधिकारियों ने समझाया, लेकिन महिलाओं ने आटे का बहिष्कार कर साधारण आटा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के डीएफएससी निशांत राठी, डीएफएसओ राजेश्वर मोदगिल, एएफएसओ राजेश बंसल व फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बराड़ा संदीप, हैफेड मैनेजर रवि प्रकाश, विजय ढिल्लो, अनिल कुमार, फ्लोर मिल मालिक अतुल गोयल, अनिल राणा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने महिलाओं का गुंथा हुआ आटा देखा और इसकी रोटियां भी महिलाओं ने बनाकर दिखाईं। इस दौरान साधारण आटा मंगवाया गया और इसकी भी रोटियां बनाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि आटे में कोई दिक्कत नहीं है। महिलाओं की शंकाओं को दूर किया जाएगा। फिलहाल अधिकारियों ने आटे के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें