फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर जाने वाले सफाई कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हड़ताल पर जाने वाले सफाई कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। एसडीएम मोनिका गुप्ता के निर्देश पर नगरपालिका कार्यकारी प्रधान, सचिव, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय हुआ कि हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी 29 मार्च से अपनी ड्यूटी पर आएंगे। हड़ताल पर जाने के कारण इनकी एक दिन का वेतन काटा जाएगा। भविष्य में यदि सफाई कर्मी बिना नोटिस दिए हड़ताल पर गए तो नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मोनिका गुप्ता से शहर के लोगों ने शिकायत की थी नगरपालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर एसडीएम ने नगरपालिका सचिव और सफाई निरीक्षक को 26 मार्च को निर्देश दिये थे, वे हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों और शहर की सफाई व्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट दें। उसके बाद एसडीएम ने बुधवार को नगरपालिका सचिव को इस बारे में निर्देश दिए थे कि सफाई कर्मियों की मांग अगर सही है, तो उसका समाधान किया जाए और अगर उनकी मांग गलत है तो उनके विरुद्ध एक्शन लिया जाए। एसडीएम ने नगरनिगम पंचकूला के कमिश्नर से अनुरोध करके नगरपालिका सचिव को वहां से बुधवार को बुलाया था। साथ ही निर्देश दिए थे कि दोपहर तीन बजे नगरपालिका सचिव, सभी पार्षद और सफाई कर्मी बैठक करें। गौरतलब है कि नगरपालिका सचिव अनिल राणा नगरनिगम पंचकूला में सीपीओ के पद पर तैनात हैं। उनके पास नगरपालिका नारायणगढ़ के सचिव का अतिरिक्त चार्ज है। नपा कार्यकारी प्रधान मनिका अग्रवाल ने बताया कि पिछले 22 मार्च से सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी 29 मार्च से अपनी ड्यूटी पर आएंगे और हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें