फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- टिप्पर मालिक बोले, पुलिस लगातार कर रही है उनको परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में टिप्पर मालिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
टिप्पर मालिकों ने बुधवार को जहां पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया, वहीं एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मालिकों का आरोप है कि एक नेता के करीबी के इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पर मालिक पम्मी रामपुर, बलबीर सिंह, रणधीर सिंह, अश्वनी कुमार, राजीव बख्शी, संजीव नारा, टोनी, मलकीत सिंह, बिट्टू संगरानी आदि का कहना है कि उन्हें जानबूझ कर तंग किया जा रहा है, जबकि उन्हें 2000 रुपये पर ट्रिप की नाजायज पर्ची कटवाने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्हें बिना डेट के एक खनन स्लिप दे दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया यह पैसा सरकारी खजाने में न जाकर सत्ता से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति की जेब में जाता है। जो वाहन मालिक यह टैक्स नहीं देता, उसकी गाड़ी अंडरलोड होने के बावजूद पकड़वा दी जाती है। नियम कानून के तहत काम करने के बावजूद उनका कारोबार चौपट होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि वे किसी के इशारे पर किसी भी गाड़ी का गलत चालान नहीं कर रहे। उनके लिए सभी एक समान है और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें