फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- तनख्वाह नहीं मिलने पर धरने पर डटे डोर टू डोर सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर, शहर में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
डोर टू डोर जाकर कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने पर हड़ताल पर हैं। बीते चार दिनों से कर्मचारी घरों से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं और गलियों में भी सफाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। उधर, बुधवार को भी निगम में डोर टू डोर सफाई कर्मियों ने कैंट निगम सदर जोन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा उन्हें बीते करीब चार महीने का वेतन नहीं दिया जा रहा है और बिना वेतन वह कैसे काम करें।
सफाईकर्मियों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी। महंगाई के दौर में परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र ही कर्मचारियों का वेतन दिलाएं। मौजूदा हालात ये है कि कर्मचारियों को एक बार तनख्वाह मिलने के बाद दूसरी कब मिलेगी कुछ पता नहीं है। उधर डोर टू डोर कचरा न उठने से कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कंपनी के सभी कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम दफ्तर के आगे खड़े होकर कंपनी ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि सैलरी न मिलने का मामला यह पहला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ठेकेदार द्वारा वेतन रोका जा चुका है जिससे कर्मचारी काफी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेशनगर ड्रेन गंदगी से जाम, अन्य जगह भी यही हालात (फोटो नंबर : 11)
कचरे का उठान न होने की वजह से दयाल बाग चौक के पास महेशनगर ड्रेन जाम हो गई है। दयालबाग निवासी विजय शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से यहां पानी निकासी प्रभावित हैं। स्वच्छ मैप मोबाइल एप के माध्यम से भी इसकी शिकायत उन्होंने दी है, मगर अभी तक सफाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा सफाई कर्मी गली मोहल्लों में आ ही नहीं रहे और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें