फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

----चार समाचार---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति की ओर से कृष्ण जनाष्टमी महोत्सव शहर के राधे श्याम मंदिर पुराने सिविल अस्पताल के सामने मनाया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष नरेश खुल्लर ने बताया कि समिति द्वारा 12 अगस्त को दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 13 अगस्त को निर्धन व्यक्तियों के लिए लीलावती अस्पताल के सहयोग आंखों का निशुल्क ऑपरेशन-जांच कैंप लगवाया जाएगा। इसी दिन शाम सात बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें दिल्ली से भाई राहुल चौधरी अपने भजनों से सबको निहाल करेंगे व भजन संध्या के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
---
देशभक्ति पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
अंबाला सिटी। अगस्त माह के राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के मुरलीघर डीएवी पब्लिक स्कूल मे देश भक्ति विषय पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में एक्शन सांग एवं पेट्रिओटिक डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने कहा कि बालकों को स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व से अवगत कराना, उनमें देश के प्रति प्रेम, संर्पण व अपनत्व के भावों को जागृत कराने का ध्येय सम्मुख रख, अगस्त माह मे आगे भी कई देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोऑर्डिनेटर शमा शर्मा ने बताया कि नन्हे-मुन्नों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं मे भाग लिया जिनका निर्णय सीनियर विंग की अध्यापिका मधु शर्मा ने किया। इससे पूर्व विद्यालय के सोशल साइंस क्लब की तरफ से कक्षा 5वीं व छठी के विद्यार्थियों के लिए देश भक्ति विषय पर ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम गौरवांश व आर्यन, द्वितीय प्रतिष्ठा व श्रेयांश, तृतीय यशदीप व अगमजोत रहे। पेट्रियॉटिक डांस के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

---
दिल का दौरा पड़े तो क्या करें, बताया एक्सपर्ट ने
अंबाला कैंट। यदि एकाएक दिल का दौरा पड़ जाए तो हमें बचाव के लिए तुरंत क्या करना चाहिए। यह जानकारी वीरवार को जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी ने आर्य गर्ल्स कालेज में छात्राओं को दी। आर्य गर्ल्स कालेज में रेडक्रास सोसाइटी की ओर से होम नर्सिग व प्राथमिक चिकित्सा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने छात्राओं को हार्ट अटैक के अलावा, प्राथमिक आपदाओं से बचने संबंधी उपाय व अन्य दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। रेडक्रास इंचार्ज प्रो. रेखा वासु व डा. सुनीता ने अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य डा. नीना बेदी ने भी छात्राओं को दिए प्रशिक्षण की सराहना की।
विज्ञापन

----
स्कूल व कालेज में किया गया पौधरोपण
अंबाला कैंट। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पौधरोपण किया गया। स्कूल प्राचार्य रेखा वर्मा ने बताया कि यह पौधे स्कूल में छात्रों को पर्यावरण की ओर जागरूक करने के लिए व प्राकृतिक वन संपदा की सुरक्षा, पेड़ों को अत्यधिक लगाने को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने विद्यालय के प्रांगण मे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य ने छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें