फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। वीरवार को किसान बचाओ संघर्ष समिति की एक बैठक कृष्णा पैलेेस में आयोजित हुई, जिसमें सरकार की किसानों के प्रति दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार जनविरोधी कार्य करने से बाज नहीं आ रही है। दादुपुर नलवी नहर को जो सरकारें शुरू से उतरी हरियाणा की जीवन रेखा बताती थी, अब खट्टर सरकार उस नहर को बंद कर रही है। इसे किसान कभी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तुरंत मुआवजा दे अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे। इस मौके पर किसान राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, भगवान दास, अमरीक सिंह, जगदीश, गुरविंद्र सीवनमाजरा, प्रेम सिंह, राम पाल, राजकुमार अधोया, कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें