फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाईं 119 रोडवेज की बसें, स्थानीय रूट होंगे प्रभावित

विज्ञापन
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बस। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोडवेज की कुल 119 बसों को लगाया गया है। इसमें 21 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाले योग महाकुंभ के लिए अंबाला डिपो से रोडवेज की 98 बसों को लगाया गया है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को अंबाला डिपो की 21 बसें सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लोगों को योग के लिए लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान इन बसों के योग महाकुंभ में जाने से लोकल और लंबे मार्ग प्रभावित रहेंगे। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये बसें दो दिन अंबाला और एक दिन कुरुक्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों को लेकर जाएंगी।
ये रूट हो सकते हैं प्रभावित
लंबे मार्गों में दिल्ली चंडीगढ़, दिल्ली जालंधर, दिल्ली पटियाला, दिल्ली से हिमाचल जाने वाले रूट प्रभावित रहेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर बराड़ा, कालपी, केसरी व सिटी के ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की उपलब्धता कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र और अंबाला में रोडवेज की 119 बसों को लगाया गया है।
- विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें