फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच आज होगा रंगों का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर हुड़दंगियों ने निपटेगी पुलिस, विभिन्न स्थानों पर रहेगी नाकाबंदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। होली पूर्व की खुमारी जिले भर में छा गई है। त्योहार का उत्साह व उमंग लोगों के चेहरों पर होली के रंग देखकर ही स्पष्ट झलक रहा है। होली पूरी तरह से सुरक्षित रहे, इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं और सुरक्षा के दायरे को पहले से ज्यादा मजबूत किया है। होली पर हुड़दंग न हो, इसको लेकर भी पुलिस अलर्ट है। वीरवार अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर खासकर युवाओं की चेकिंग होगी। युवाओं ने यदि हुड़दंगबाजी की तो पुलिस द्वारा उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार रात विभिन्न स्थानों पर परंपरा अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। होली के दिन पुलिस की खास नजर बाइक चालक युवाओं पर रहेगी। यातायात नियमों की पूरी पालना हो इसको लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बाजारों व अन्य मुख्य क्षेत्रों में युवा हुडदंग न मचाए इसपर पुलिस की नजर रहेगी।
---
स्टेशन पर जीआरपी ने की चेकिंग
होली के मद्देनजर जीआरपी कैंट थाना एसएचओ राम बचन के नेतृत्व में टीमों ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। एसएचओ ने बताया कि होली से पहले विशेष चेकिंग की जा रही है। अब तक यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा था। अब होल्ला मोहल्ला समागम को लेकर पंजाब जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। जीआरपी स्टेशन पर लगातार चौकसी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रात्रि में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन
होली की पूर्व संध्या पर जिले भर में होलिका दहन हुआ। इस दौरान शाम को पूजा अर्चना के बाद रात्रि बाजारों व गली-मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। सिटी में कैथ माजरी, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, मानव चौक, प्रेम नगर, लायलपुर बस्ती, हुड सेक्टर नौ व दस, नसीरपुर, एवं अन्य स्थानों के अलावा कैंट में पुल चमेली के अलावा, सराफा बाजाद, बजाजा बाजार, टिंबर मार्केट, पंजाबी मोहल्ला, रामबाग रोड, बंगाली मोहल्ला, नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, महश्ेानगर, जगाधरी गेट, नाहन हाउस, राम नगर आदि क्षेत्रों में होलिका दहन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें