फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर गैर हाजिर डॉक्टरों की राज्यमंत्री ने ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़ (अंबाला)। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक किया और दाखिल मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत राज्य मंत्री नायब सैनी ने एसएमओ डॉ. प्रवीन कुमार को निर्देश दिए कि उन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जोकि एक लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं और ड्यूटी पर नहीं आ रहे। इसके साथ ही उन्होंने डेपुटेशन पर डॉक्टरों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर डेपुटेशन पर चले जाते है और ऐसे में लोगों को दिक्कत आती है। डॉक्टरों की डेपुटेशन को भी कैंसल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए जहां नागरिक अस्पताल को 100 बेड का मंजूर करवाया गया है वहीं पर शहजादपुर में सीएचसी तथा भूरेवाला में पीएचसी का भवन बन रहा है। इसके अलावा गांव धनाना में पीएचसी बनकर तैयार हो चुकी है जिसकी सेवाएं लोगों को मिल रही है। नागरिक अस्पताल में एक और नई बिल्डिंग बनवाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश बतौरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें