फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटवाड़, रायवाली समेत कई गांवों में अवैध खनन की शिकायत पर डीसी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जटवाड़, रायवाली समेत कई गांवों में अवैध खनन की शिकायत पर डीसी सख्त
विज्ञापन

फोटो नंबर-----3
कहा- गैरकानूनी माइनिंग पर सख्त कार्रवाई करें प्रशासन और पुलिस अधिकारी
उपायुक्त कार्यालय व एसडीएम नारायणगढ़ को आम व्यक्ति दे सकता है सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जटवाड़, रायवाली समेत कई गांवों में गैरकानूनी खनन की शिकायत आने पर डीसी शरणदीप कौर बराड़ सख्त हो गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में इसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एसडीएम नारायणगढ़ व पुलिस विभाग टीमें गठित करके नियमित रूप से गैरकानूनी माइनिंग और स्क्रीनिंग प्लांटों की जांच करें।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर गैरकानूनी माइनिंग की घटनाएं सामने आती हैं और इसमें प्रयोग होने वाले ओवरलोड ट्रक और टिप्पर दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। अधिकतर माइनिंग कार्य एसडीएम नारायणगढ़ के क्षेत्र में आता है और इसके लिए माइनिंग विभाग को और अधिक सक्रिय करने की आवश्यकता है। जिले के किसी व्यक्ति के ध्यान में यदि गैरकानूनी माइनिंग का मामला आता है तो वह इसकी जानकारी एसडीएम नारायणगढ़ कार्यालय अथवा उपायुक्त कार्यालय में दे सकता है। उपायुक्त ने कहा कि जटवाड़, रायवाली के साथ-साथ धन्यौडी इत्यादि गांवों में भी लोगों ने गैर कानूनी माइनिंग की समस्या की जानकारी दी है। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नारायणगढ़ के साथ-साथ इन क्षेत्रों में भी कड़ी नजर रखें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई कीजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इस साल 193 हुए चालान, 42 लाख वसूले
जिला माइनिंग अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष गैरकानूनी माइनिंग से संबंधित मामलों में 193 चालान करके 41,94,750 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा गैरकानूनी माइनिंग के क्षेत्र में इस वर्ष 35 मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अक्तूबर में अब तक 13 केस दर्ज किए गए हैं और 2 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बैठक में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम गिरीश कुमार, मीनाक्षी दहिया, डीएसपी बलजीत सिंह, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधिउपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें