फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहने

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला सेंट्रल जेल में बंद भाइयों को रविवार को रक्षाबंधन पर उनकी बहनें राखी बांधने पहुंचीं। जेल के गेट पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कुछ क्षण का समय दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए पुलिस कर्मी प्रत्येक व्यक्ति व महिला की तलाशी लेने के पश्चात ही उन्हें जेल में प्रवेश करने दे रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे गेट खुलते ही सभी बहनें सेंट्रल जेल में प्रवेश करते ही अपने भाइयों को मिलते ही उन्हें गले लगाकर रोने लगीं। इस दौरान नम आंखों से छलकते आंसुओं के बीच बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ उसके जेल से रिहा होने की कामना की। जेल में रक्षाबंधन पर सुबह आठ से शाम करीब साढ़े तीन बजे तक करीब 550 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी आयु की कामना की।
सीसीटीवी कैमरे से रखी गई नजर
जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के मिलन पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। इसके अतिरिक्त जेल में कर्मचारियों को भी ड्यूटी में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। राखी के त्यौहार पर मुलाकात के दौरान जेल प्रशासन की सीसीटीवी से पैनी नजर रही। जेल के चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात थे। हर शक्स की बाजू पर मोहर लगाने के बाद ही उनको जेल में प्रवेश होने दिया गया।
विज्ञापन

टेंट के नीचे बहनों ने की भाइयों से मुलाकात
रविवार को राखी पर्व पर इस बार जेल प्रशासन द्वारा बंदियों व उनकी बहनों के लिए बंदोबस्त को देखते हुए जेल में एंटर होते ही टेंट व कुर्सी का उचित प्रबंध था। जहां बैठकर बंदियों ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई। बता दें कि बीते साल धूप में नीचे बैठ कर बहनों ने अपने बंदी भाइयों को राखी बंाधी थी।
जेल प्रशासन ने राखियां और मिठाइयों भी दीं
रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन ने भी अपना सहयोग किया। बता दें कि इस बार सेंट्रल जेल में जो बहनें किसी कारणवश अपने भाइयों के लिए राखी व मिठाइयां नहीं ला सकी थी, उनके लिए जेल प्रशासन की तरफ से राखियां और मिठाइयां भी दी गईं।
हनीप्रीत से मिलने पहुंचे परिजन
डेरा सच्चा सौदा मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हन्नीप्रीत जोकि अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है। सूत्रों के अनुसार राखी पर हनीप्रीत ने भी अपने भाई साहिल को राखी बांधी। भाई संग हनीप्रीत की भाभी सुनाली, माता आशा तनेजा, पिता रामानंद भी हनीप्रीत से मिलने पहुंचे। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से हनीप्रीत को मुलाकात के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हनीप्रीत को देखते ही उसके परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत की आंखों से आंसू छलक आए। इसके बाद वह सबके गले लगी। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि हनीप्रीत की मुलाकात दोपहर करीब 3 बजे उसके परिजनों से हुई जिसके बाद हनीप्रीत ने अपने भाई साहिल को राखी बांधी और उसकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

कोट्स
रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से हर व्यक्ति पर नजर रखी गई थी। इसके अलावा डीएसपी के साथ-साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। राखी पर जेल बंदियों को विशेष छूट दी गई थी जिसके चलते हर बंदी ने अपनी बहनों से खुले में मुलाकात कर उनसे राखी बंधवाई। इस दौरान जेल प्रशासन पूरा अलर्ट था हर शक्स पर नजर रखी गई थी। वहीं जेल प्रशासन द्वारा जेल में भाई को राखी बांधने के लिए आई बहनों के लिए राखियों और मिठाइयों का भी सहयोग किया गया।
-लखबीर सिंह, सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें