फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस टीम ने रेलवे मंत्रालय को कैंट स्टेशन के रि-डिवेलेप्मेंट प्लान की रिपोर्ट सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। उत्तर भारत के प्रमुख अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को एक मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। फ्रांस की एसएनसीएफ (नेशनल सोसायटी ऑफ फ्रेंच रेलवे) ने बीते वर्ष स्टेशन पर किए गए सर्वे के बाद रि-डिवेलेप्मेंट प्लान रेलवे बोर्ड को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कई चरणों में स्टेशन को आधुनिक रूप दिए जाने की योजना है। इसका डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अब तैयार किया जा रहा है और आगामी वर्ष से इस पर कार्य आरंभ हो सकता है। रेलवे की परिचालन गतिविधियों को छोड़कर हर कार्य भविष्य में निजी हाथों होगा। मेट्रो की तर्ज स्टेशन होगा, स्टेशन परिसर के अलावा, स्टेशन पर प्रवेश व बाहर जाने वाले मार्ग को सुविधा जनक व आधुनिक बनाने की योजना है। इसके अलावा स्टेशन पर रेस्टोरेंट, माल, कॉपी शॉप, पार्किंग एरिया व अन्य निर्माण होंगे जिससे स्टेशन को एक आधुनिक स्टेशन का रूप दिया जा सके। योजना के अनुसार स्टेशन की एंट्री के प्वाइंट को भी विभिन्न स्थानों से सील कर दिया जाएगा। फ्रेंच टीम स्टेशन को नया स्वरूप देगी ताकि अंबाला कैंट स्टेशन आधुनिक स्टेशन में तब्दील हो सके। बताते हैं कि इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा अपना पैसा नहीं लगाया जाएगा। पैसा लगाने वाली कंपनियों को यहां पर कामर्शियल गतिविधियां चलाने के लिए जगह निश्चित अवधि तक प्रदान कर दी जाएंगी।
फ्रेंच टीम कर चुकी सर्वे
बता दें कि बीते वर्ष फ्रेंच टीम कैंट रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास स्थानों का पूरा सर्वे कर चुके हैं। टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म, ओवर ब्रिज, कार्यालय, यूटीएस, रिजर्वेशन काउंटर, रेलवे कालोनी, बस स्टैंड व अन्य क्षेत्रों का मुआयना किया था। इसके अलावा टीम ने रेलवे प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन, मंत्री विज, नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों से कई दौर बैठक की थी। स्टेशन की भूगोलिक परिस्थितियों पर गहन अध्ययन के बाद ही फ्रेंच टीम ने अब रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौंपी है जिसके बाद डीपीआर तैयार करना आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनना है स्टेशन
बता दें कि कैंट स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने की इस समय योजना है। स्टेशन का वर्तमान ढांचा काफी पुराना है जहां यात्रियों के आने-जाने से लेकर अन्य समस्याओं से इस समय रेलवे को जूझना पड़ रहा है। स्टेशन चारों दिशाओं से इस समय ओपन है जिस वजह से सुरक्षा भी यहां बड़ा खतरा है।
यह होगा सुधार भविष्य के स्टेशन पर
- स्टेशन को चारों तरफ से कवर किया जाएगा।
- स्टेशन पर यात्रियों के दाखिल होने से लेकर बाहर जाने तक की नई व्यवस्था बनेगी।
- पार्किंग एरिया में सुधार होगा ताकि स्टेशन परिसर अव्यवस्थिति न हो।
- प्लेटफार्म पर सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
- स्टेशन परसिर पर खाली जगह पर मॉल के तर्ज पर रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा, ब्रांडेड शॉपस तक खुलेंगी।
- स्टेशन पर सफाई व कूड़ा निपटान का भी प्रबंधन होगा।
- यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा।
सुरक्षा व सफाई स्टेशन पर बड़ा मुद्दा
बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व सफाई इस समय बड़ा मुद्दा है। यहां पर एंट्री के विभिन्न प्वाइंट हैं जहां बिना कोई चेंकिंग किए यात्री अंदर आसानी से दाखिल हो रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए लगाए गए 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में से अधिकतर खराब हैं या उनकी क्वालिटी सही नहीं है। इसी तरह सफाई के लिहाज से भी स्थिति सही नहीं है। सात प्लेट फार्मों पर गंदगी रहती है जबकि प्लेट फार्मों पर भी दिनभर बदबू भरा माहौल रहता है।
स्टेशन पर इस समय यह स्थिति
- स्टेशन पर इस समय औसतन 24 हजार टिकट की बिक्री होती है
- करीब 50 हजार से ज्यादा यात्री विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनें पकड़ते हैं
- स्टेशन से 24 घंटों के दौरान 300 से अधिक मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर व मालगाड़ियां होकर गुजरती हैं
- दिल्ली-अमृतसर रेल लाइन पर अंबाला कैंट सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है
- निजी एजेंसी द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबाला को मई माह में ओवरऑल 350वां रैंक मिला था।
- - यात्री व ट्रेनों का दबाव होने के कारण स्टेशन पर सफाई मुख्य मुद्दा है।

फ्रांस टीम द्वारा भविष्य में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बदलाव किए जाएंगे। यात्री सुविधाओं में भारी बदलाव होगा और मेट्रो के तर्ज पर स्टेशन विकसित होगा जोकि चारों तरफ से सील होगा।
विज्ञापन

प्रवीण द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें