फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर कार चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। जीटी रोड पर कार चालक ने रोड क्रास कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया जिसे कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत देखते हुए उसे डॉक्टरों ने चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया। मामले की जानकारी पड़ाव पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय राम बहादुर सुबह शास्त्री कॉलोनी टी प्वाइंट के निकट से जीटी रोड क्रास कर रहा था तभी एक कार चालक ने उसको टक्कर मार दी। हालांकि कार चालक ने तुरंत घायल बुजुर्ग को अपनी कार में बैठाया और उसे सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। राम बहादुर को काफी गहरी चोटें लगी थी जिस कारण उसे गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल सेक्टर 32 में रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही राम बहादुर के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। कार चालक पंकज ने बताया कि वह फरीदाबाद का रहने वाला है और परिवार सहित जीरकपुर जा रहा था जब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें