फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले- अपने वादे पर खरी नहीं उतरी शुगर मिल प्रबंधन, एसडीएम ने भुगतान करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने शुगर मिल प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। शुगर मिल से वर्तमान सत्र की बकाया पेमेंट को लेकर गन्ना उत्पादक किसानों की बैठक एसडीएम अदिति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। इसमें मिल प्रबंधन के अधिकारियों के अलावा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भाकियू मंडल अध्यक्ष नरपत राणा, जिला प्रधान रूप सिंह बख्तुआ, हलका प्रधान नैब सिंह गुर्जर और सरपंच यूनियन प्रधान जसविंद्र बख्तुआ आदि किसानों ने पेमेंट समय पर न मिलने तथा मिल प्रबंधन के अपने वादे पर खरा न उतरने की बात कही। इसके अलावा भी गन्ने की पर्ची आदि की समस्या रखी। किसानों का कहना था कि वर्तमान सत्र की लगभग सौ करोड़ रुपये की राशि शेष है और समय पर पेमेंट न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम अदिति ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिये कि वह अपने वादे के अनुसार प्रतिदिन किसानों को डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान करे और जो पेमेंट वर्तमान सत्र की रह गई है उसका भी जल्द से जल्द भुगतान करें और यह सुनिश्चित करके बतायें कि पेमेंट कितने दिनों में किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों के परिवारों में शादी या कोई बीमार है, ऐसे किसानों की वर्तमान सत्र की बकाया राशि में से 50 प्रतिशत राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसानों की पर्ची की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम द्वारा किसानों की एक कमेटी बनाई गई है जोकि शुगर मिल में पर्ची सिस्टम एवं बाऊंडिंग को देखेगी। एसडीएम ने मिल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिये कि अगली बैठक में मिल के जीएम मौजूद रहे। मिल के कैन मैनेजर जयपाल ठाकुर तथा एसिस्टैंट कैन मैनेजर प्रदीप राणा ने बैठक में बताया कि किसानों के लिए मिल में शिकायत पेटी रखवाई गई है जिसमें वे अपनी समस्या डाल सकते है। उन्होने यह भी कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें