फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर साइन बोर्ड नहीं होने से खतरे में पड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सड़क सुरक्षा की तैयारी के बिना ही ट्रैफिक पुलिस जिले में सड़क हादसों के कम होने के सपने देख रही है। ट्विन सिटी में विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड नहीं लगे हुए हैं जिस वजह से सड़क सुरक्षा खतरे में है। चौराहों व मोड़ की सूचना देने के लिए साइन बोर्ड लगा दिए जाए तो कई हादसों में कमी आ सकती है। अधिकतर बार वाहन चालक रफ्तार में होता है और आगे बने मोड़ व चौराहे के बारे में उसे जानकारी नहीं होती और अंत समय में वह वाहन संभाल नहीं पाता, जिस कारण वह हादसे का शिकार हो जाता है। वहीं रात के समय यह स्थिति ओर भी भयावह हो जाती है जिस कारण दूर तक न दिखाई देने के आगे की स्थिति की बारे में वाहन चालक को सूचना नहीं मिल पाती जिस कारण हादसा हो जाता है। बता दें कि इसी वर्ष शहजादपुर के निकट भी ऐसा ही हादसा हुआ था जहां तीव्र मोड़ पर कार चालक ट्रक से टकरा गए थे जिनमें दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।

क्रॉसिंग के पास भी नहीं लगे होते बोर्ड
अंबाला में कई क्रॉसिंग ऐसी जहां पर ट्रैफिक साइनों की बहुत अधिक आवश्यकता है लेकिन ट्रैफिक साइन न होने के कारण आए दिन यहां पर हादसे होते रहते है। जैसे सिटी के पॉलीटेक्निक चौक, अग्रसेन चौक, आर्य चौक, प्रेमनगर क्रॉसिंग व अन्य स्थान भी ऐसे ही है जहां ट्रैफिक सिगनलनहीं लगे हुए है।
विज्ञापन


यह बोले वाहन चालक
वाहन चालक सुरेश, सुरेंद्र, रमेश, सोलनलाल, बवीता, विक्की, गरिमा व अन्य ने बताया कि वैसे तो ट्रैफिक पुलिस सिगनल फॉलो करने को कहती है लेकिन अगर अंबाला में सड़कों के किनारे ट्रैफिक सिगनल ही नहीं लगे हुए है तो वह ट्रेफिक सिग्नलों का पालन कैसे करेंगे। और ट्रेफिक सिंग्नल न लगे होने के कारण ही कई बार उन्हें आने वाले मोड़, चौहारे व क्रॉसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है और न ही स्कूलों से पूर्व कोई बोर्ड लगा होता है। जिससे बच्चों के साथ भी हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिगनल क्या ट्रैफिक लाइटों की भी व्यवस्था नहीं
सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जितनी आवश्कता ट्रैफिक सिगनल की है उतनी ही आवश्यकता ट्रैफिक लाइटों की है। अंबाला सिटी में कोई भी चौहारा ऐसा नहीं जहां पर ट्रैफिक लाइटों की व्यवस्था की हो और अंबाला सिटी में ट्रैफिक लाइटों की व्यवस्था कर दी जाए तो हादसों में काफी कमी आ सकती है।
..................
जल्द ही साइन बोर्ड तैयार करवा कर चौराहों पर लगा दिए जाएंगे ताकि लोगों को चौराहों व मोड़ की सूचना पहले मिल सके।
बलविंद्र सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें