फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक्स कर्मियों ने किया रोडवेज कर्मचारियों के धरने के समर्थन में मटका फोड़ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पेक्स कर्मचारियों ने शनिवार को रोडवेज कर्मचारियों के धरने का समर्थन करते हुए रोडवेज कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी रहा जिसकी अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह व संचालन साहब सिंह कुंडू ने की।
विज्ञापन

धरने का समर्थन करने के लिए पेक्स कर्मचारी संघ के प्रधान नैब सिंह के नेतृत्व में बलकार सिंह, देवेंद्र राणा, रोशन सिंह, गुरजेंट सिंह, अजायब सिंह, पंकज गर्ग व निशान सिंह पहुंचे। नैब सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव समय नजदीक लगता है अधिकारी जान-बूझकर कर्मचारी विरोधी कार्रवाई करते हैं ताकि सरकार की बदनामी हो। सरकार तानाशाही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। कर्मजीत सिंह ने कहा कि अगर महाप्रबंधक सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी से मध्यस्थता के तौर पर बातचीत करना चाहते हैं जिला कमेटी बातचीत के लिए तैयार है क्योंकि बातचीत के माध्यम से ही सभी मांगों का समाधान होता है। शनिवार को कृष्ण, दयानंद, देवेंद्र, हरमिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार व सतपाल राणा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें