फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आब्जर्वेशन होम से 9 बाल बंदियों के फरार होने का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने को बेताब था बाल बंदी इसलिए भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बाल सुधार गृह से नौ बाल बंदियों के भागने के मामले में सामने आया है कि एक बाल बंदी प्रेमिका से मिलने के लिए भागा था। दूसरी ओर अभी भी छह बाल बंदी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
ज्ञात रहे कि सिटी ऑब्जर्वेशन होम से बीते दिन नौ बाल बंदी भाग गए थे। इनमें से एक बाल बंदी प्रेमिका से मिलने के लिए बेताब था। लेकिन जिस जुर्म में वह होम में रह रहा था, उसे जमानत नहीं मिल रही थी। वह इसी इंतजार में था कि उसे जमानत मिले और प्रेमिका से मिल सके। सूत्रों का कहना है कि वह अक्सर अपने साथियों से प्रेमिका का जिक्र भी करता रहता था। कई बार उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई, जिससे वह हताश रहने लगा था और बाहर निकलने का योजना बनाता था। सूत्रों के अनुसार बीते रविवार को उसे यह मौका मिल गया और वह भाग गया। बताया जाता है कि इस फरारी का मास्टरमाइंड भी यही बंदी है। इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य अमित जैन का कहना है कि मामले में बाल बंदी किसी योजना और उद्देश्य के तहत फरार हुए यह बात पुलिस जांच में ही खुल कर आएगी। कोई बाल बंदी किसी प्रेमिका के चक्कर में भागा, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हां, ऐसी संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें