फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिला सत्र न्यायाधीश ने किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर लें नि:शुल्क कानूनी सहायता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जिला सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल ने न्यायिक परिसर अंबाला शहर में विधिक सेवाओं का लाभ लेने में लोगों का सहयोग करने के उद्देश्य से स्थापित किए हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला में 9 से 18 नवंबर तक विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार और केसों के निपटान के लिए चलाए जा रहे ‘कनेक्टिंग टू सर्व’ अभियान के तहत इस डेस्क पर लोग नि:शुल्क मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल नौ नवंबर को विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और 18 नवंबर तक जागरूकता गतिविधियां चलाने के साथ-साथ सभी अदालतों में विशेष प्राथमिकता पर सहमति से केसों का निपटान भी किया जाता है।
विज्ञापन

इस हेल्प डेस्क पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर और अधिवक्ता न्यायिक परिसर में आने वाले लोगों का नि:शुल्क मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस डेस्क पर निशुल्क कानूनी सहायता और विधिक सेवा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी पर आधारित प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्याय दंडाधिकारी सुश्री मधुलिका भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता शिविर आयोजित
वहीं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राध्यापक सतबीर सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गल, काकरू और केंद्रीय कारागार में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें