फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दस सालों में किसानों को बर्बाद किया : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने दस साल के शासनकाल में किसानों को बर्बाद किया है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने किसानों की जमीनें बिल्डरों को सस्ते दामों पर बेच दिया और अब हुड्डा किसान हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान आज भी उस बात को नहीं भूल पाये हैं, जब हुड्डा सरकार के दौरान उन्हें फसल मुआवजा राशि के रूप में मात्र 2-2 रुपये के चेक मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने किसानों को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि प्रदान की है। राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन अब इस योजना की वास्तविकता सबके सामने आ गई और किसानों को इस योजना से भारी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें