फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में 1033 यात्रियों ने रिफंड कराई टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का असर ट्रेनों पर नजर आने लगा है। हालात यह हैं कि दिल्ली मुंबई रूट सहित गुजरात, यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों को यात्री नहीं मिल रहे। कुछ ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 50 फीसदी से भी कम रह गई है। वहीं, कुछ का आंकड़ा 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसका प्रभाव छावनी से निकलने वाली 55 जोड़ी ट्रेनों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

बीते आठ दिन में रेलवे ने छावनी स्टेशनों से निकलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों सहित कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने वाली एक टॉय ट्रेन को भी रद्द कर दिया है। इसमें नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, अंबाला-श्रीगंगानगर सहित बांद्रा-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस शामिल है। हालत ऐसे हैं कि अब चंडीगढ़ और कालका के बीच चलने वाली शताब्दी सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों को यात्री नहीं मिल रहे। रेलवे ने भी ऐसी कुछ ट्रेनों की सूची बनानी शुरू कर दी है।
100 से 150 यात्री टिकट करा रहे रद्द
प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 6 दिन में छावनी जंक्शन से 1033 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। रेलवे ने रिफंड के तौर पर 3 लाख 37 हजार 177 रुपये का भुगतान किया है। 21 अप्रैल को 166 यात्रियों को 46,657 का रिफंड, 22 अप्रैल 294 यात्री 64,770 रिफंड, 23 अप्रैल 180 यात्री 59,340 रिफंड, 24 अप्रैल 120 यात्री 50,630 रिफंड, 25 अप्रैल 123 यात्री 60,050 रिफंड और 26 अप्रैल 150 यात्रियों को टिकट रिफंड के तहत 55,730 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

1847 हुए सवार, राजस्व के तौर पर मिले 3,67,410 रुपये
छावनी स्टेशन से कंफर्म टिकट के आधार पर 6 दिन का आंकड़ा भी काफी चौंकाने वाला है। 21 से 26 अप्रैल तक ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों की संख्या 1847 है और इनसे राजस्व के तौर पर 3 लाख 67 हजार 410 रुपये प्राप्त हुए हैं। 21 अप्रैल को 533 यात्रियों से 72300 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार 22 अप्रैल को 233 यात्री 64,770 राजस्व, 23 अप्रैल 282 यात्री 50,470 राजस्व, 24 अप्रैल 224 यात्री 63,230 राजस्व, 25 अप्रैल 136 यात्री 47,170 राजस्व और 26 अप्रैल को 439 यात्रियों से राजस्व के रूप में 69,470 रुपये प्राप्त हुए।
यात्री संख्या में आई कमी
संक्रमण के कारण ट्रेनों में यात्री संख्या में कुछ कमी आई है। रोजाना टिकट काउंटर पर भी रिफंड यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है और लोग बिना किसी परेशानी के आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें