फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कश्यप मुहल्ले में अब तक 103 नमूने लिए, 17 लोग पीलिया से ग्रसित

विज्ञापन
शहजादपुर में बीमार लोग उपचार लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। कश्यप मुहल्ले में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे पीलिया फैल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक 103 नमूने ले चुकी हैं, जिनमें से 17 मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई है।
कई लोग इनमें स्वस्थ हो चुके हैं। शहजादपुर सीएचसी के एसएमओ डॉ. गुरप्रीत ने बताया कि 5 अगस्त को मुहल्ले में संक्रमण की पुष्टि होते ही ओपीडी कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन

कैंप के पहले दिन 11 मरीज सामने आए थे। तीन-चार दिनों से लगातार शिविर आयोजित कर रोजाना 30 से 40 लोगों की जांच की जा रही है और ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 से 15 दिनों तक यह स्वास्थ्य शिविर जारी रहेगा। इस दाैरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें