आज होगी किसान महापंचायत की बैठक
शहजादपुर। 5 मार्च को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन व किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुगरमिल में किसानों से जनसंपर्क किया। इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार व शुगरमिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि शुगरमिल प्रबंधन की मंशा बिल्कुल साफ नही है। हर बार वह किसानों की रकम देने के नाम पर मुकर रहा है। जिसको लेकर 5 मार्च को किसानों की मीटिंग शुगरमिल के सामने बुलाई है। किसान नेताओं ने बताया कि इस मीटिंग में सभी किसान भाग लेंगे। ताकि आगामी लड़ाई बारे चर्चा की जा सके।