फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख की लागत से जल्द शुरू होगा टीबी अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
33 लाख की लागत से जल्द शुरू होगा टीबी अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण
विज्ञापन

फोटो नंबर 19
सीएमओ ने डीसी को जर्जर बिल्डिंग को कंडम करने के लिए भी भेजी चिट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पिछले काफी समय से रुके हुए टीबी अस्पताल में बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिल्डिंग के निर्माण का एस्टीमेट लेकर डीसी को पहुंचा दिया गया। विभाग द्वारा निर्माण के लिए 33 लाख रुपये की मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है जिसकी कार्रवाई पूर्ण होते ही बिल्डिंग का निर्माण आरंभ हो जाएगा।
बता दें कि टीबी अस्पताल के वार्ड का निर्माण कार्य फंड के इंतजार में काफी समय से लटका हुआ था। पहले सांसद फंड से जितनी राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को इस बिल्डिंग निर्माण के लिए दी गई थी, उससे अस्पताल का केवल ढांचा ही खड़ा हो सका था। पिछले लगभग 4 सालों से फंड न मिलने के कारण यह बिल्डिंग ऐसे ही अधूरी पड़ी रही और विभाग इस असमंजस में था कि इसके निर्माण के लिए आखिर रुपये कहां से आएंगे। लेकिन, अब विभाग द्वारा काफी मशक्कत के बाद अधूरे बिल्डिंग निर्माण को पूरा करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से एस्टीमेट मांगा गया है और बिल्डिंग के लिए एमपी फंड से रुपये अलॉट करवाने की मांग रखी गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी इसके लिए 33 लाख रुपये की मांग की, ताकि टीबी अस्पताल में जनरल एवं अन्य वार्ड बनाने का कार्य पूरा किया जा सके। इससे पीजीआई रोहतक व चंडीगढ़ जाने वाले टीबी के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी के मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर टीबी के मरीजों के लिए मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस (एमडीआर) वार्ड बनाने की योजना है। यदि यह वार्ड यहां बन जाता है तो मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनका इसी अस्पताल में इलाज संभव होगा। टीबी का जिले में सिटी में इकलौता अस्पताल है और यहां जिलेभर से मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में यहां पर वार्ड नहीं होना मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन

जर्जर बिल्डिंग के स्थान पर वार्ड निर्माण पर किया जा रहा विचार
अस्पताल में जर्जर बिल्डिंग को कंडम घोषित करने के लिए भी स्वास्थ्य द्वारा पत्र लिखा गया है। जैसे ही इस बिल्डिंग को गिराने के आदेश विभाग को मिल जाएंगे तो विभाग इस स्थान पर नए वार्ड निर्माण को लेकर विचार कर रहा है। इससे इस अस्पताल में मरीजों को ओर अधिक सुविधा मिल सकेगी।
कोट
इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग से एस्टीमेट लिया गया है और डीसी को चिट्ठी लिखी जा चुकी है। फंड आते ही कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा।
-संतलाल, सीएमओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें