फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर कमोडोर जोशी को अंबाला एयरबेस की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर कमोडोर जोशी को अंबाला एयरबेस की कमान
विज्ञापन

फोटो नंबर : 7 व 8
करियर में अब तक कुल 3200 घंटे बिना दुर्घटना लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एयर कमोडोर डीएस जोशी के हाथ अब अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की कमान होगी। बुधवार को एयर कमोडोर जोशी ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पद्भार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान मार्च पास्ट का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। जोशी को अपने करियर में कुल 3200 घंटे दुर्घटना रहित मिग-21, जगुआर एवं अन्य लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव हासिल है।
विज्ञापन

एयर कमोडोर जोशी ने एयर कमोडोर एलके चावला का स्थान ग्रहण किया है। डीएस जोशी ने 16 जनवरी 1990 में एयरफोर्स में कमीशन हासिल किया था। सैनिक स्कूल सतारा एवं नेशनल डिफेंस अकादमी से पासआउट डीएस जोशी को मिग-21 के अलावा जगुआर विमान उड़ाने का बेहतर अनुभव हासिल है। वह मिग-21, किरण एमके-2 व एचपीटी-21 विमानों के इंस्ट्रक्टर भी रह चुके हैं। वह क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं जबकि इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर एवं एग्जामिनर हैं। जोशी सर्विस के दौरान एयर फोर्स अकादमी में चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं जबकि एयर डिफेंस डायरेक्शन सेंटर की कमांड अधिकारी भी रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण वह एयर हेडक्वार्टर में एयर वॉर स्ट्रेटिजी सेल के डायरेक्टर रह चुके हैं। उधर हिमांगी जोशी ने एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन लोकल का पद्भार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें