फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से इस्तेमाल होगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। साफ पानी की बचत और सीवरेज को ट्रीटमेंट कर उससे खाद उत्पादन के कार्य को कैंटोनमेंट बोर्ड अंजाम देगा। बोर्ड द्वारा इसकी योजना तैयार की गई है। बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट लगाने के स्थान पर छोटे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है, ताकि आसपास के क्षेत्रों से सीवरेज के पानी को ट्रीट कर उसे बागवानी के लिए इस्तेमाल किया जा सके। अभी तक सैन्य क्षेत्र में हरियाली को बरकरार रखने के लिए प्रतिदिन हजारों लीटर साफ पानी की खपत होती है। मगर, ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को रिसाइकल कर उसे पौधों में इस्तेमाल के लायक बनाया जाएगा। इस कार्य योजना को बोर्ड ने आगे बढ़ा दिया है। 56.93 लाख रुपये की लागत से चार अलग-अलग स्थानों पर करीब चार ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। तीन ट्रीटमेंट प्लांट पांच किलो लीटर क्षमता के होंगे जबकि एक प्लांट 20 किलो लीटर का होगा।

लालकुर्ती क्षेत्र के आसपास लगेगा प्लांट
20 किलो लीटर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लालकुर्ती क्षेत्र के पास स्थापित होगा। माल रोड पर बंगले, घर एवं लालकुर्ती क्षेत्र के घरों को इस प्लांट से जोड़ा जाएगा। यह प्लांट करीब 19.43 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। इसी तरह बोर्ड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थित तीन पब्लिक टॉयलेट के साथ भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जोड़ा जाएगा जोकि पांच किलो लीटर क्षमता के होंगे। तीन प्लांट 37.50 लाख की लागत गंदे पानी को ट्रीट करने के बाद इसे पाइपों के जरिए बागवानी में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पानी की कमी को पूरा किया जा सकेगा। अभी हरियाली के लिए मशहूर सेना क्षेत्र में पौधों को पानी देने के लिए काफी पानी का प्रयोग होता है, मगर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की बचत होगी साथ ही प्लांट में तैयार होने वाली खाद को बागवानी में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बैंक्वेट हॉल की भी हालत में बोर्ड करेगा सुधार
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन सैन्य क्षेत्र में तीन बैंक्वेट हॉल ग्रेस, आकाश गंगा व आकाशदीप है और अब बोर्ड द्वारा इन बैंक्वेट हॉल की हालात में भी सुधार किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा करीब 22.87 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हॉल में सुंदरीकरण के साथ-साथ फ्लोरिंग, वाल, फॉल सीलिंग, टॉयलेट आदि में सुधार किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड का ग्रेस बैंक्वेट हॉल प्राइम लोकेशन पर स्थित है, मगर हाल ही हालत इस समय ज्यादा बेहतर नहीं है जिस कारण अब बोर्ड इसमें सुधार के कार्य पर जोर दे रहा है।

सेना क्षेत्र में लाखों की लागत से कराया सुंदरीकरण
बोर्ड द्वारा सेना क्षेत्र के सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है ताकि यहां पर आने वाले लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध हो सके। बोर्ड क्षेत्र में करीब 86 लाख रुपये की लागत से चर्च रोड व पार्क रोड पर सुंदरीकरण कराया गया है जबकि आकाश गंगा डिग्गी के आसपास क्षेत्र में विशेष किस्म के लैंप करीब 1.98 लाख रुपये की लागत से लगाए गए हैं।
विज्ञापन

................
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मार्च माह तक स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे पानी की बचत होगी, साथ ही बागवानी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य चल रहे हैं।
-वरुण कालिया, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें