फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित के पक्ष में उतरे संगठन, राजपूत समाज बोला- निर्दोष को न फंसाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के पक्ष में उतरे संगठन, राजपूत समाज बोला- निर्दोष को न फंसाया जाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। टीचर सैशन जज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजनों के समर्थन में सरपंच यूनियन नारायणगढ़ सहित शिव सेना हिंदुस्तान के पदाधिकारी उतर आए हैं। वीरवार को विभिन्न जिलों के सरपंच भी पीड़ित पक्ष के समर्थन में आगे आए। दूसरी ओर राजपूत समाज के लोगों ने भी डीएसपी से मुलाकात की और मांग की कि इस मामले में किसी निर्दोष को न फंसाया जाए। इस मामले की जांच अब सीआईए-2 अंबाला को सौंपी गई है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी विरेंद्र सिंह को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस हत्याकांड का मुख्यारोपी कुलदीप राणा सात दिन के रिमांड पर चल रहा है।
क्षेत्र के बहुचर्चित सैशन जज हत्याकांड मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा लघु सचिवालय के समक्ष दिया जा रहा धरना वीरवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठी मृतक सैशन जज की मां कांता देवी के साथ उनके गांव व आसपास से आए अनेक लोग धरने पर मौजूद रहे तथा सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को खंड नारायणगढ़ सरपंच यूनियन के साथ-साथ अन्य जिलों से आए सरपंचों सहित शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश संयोजक संजीव शर्मा, उपसंयोजक कर्मजीत सिंह, युवा प्रधान विजय शर्मा भी धरना-स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतक के परिजनों द्वारा की जा रही कानूनी लड़ाई में अंत तक अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बड़ागांव, पतरेहड़ी व बुर्ज गांव से राजपूत समुदाय के अनेक लोगों ने वीरवार को डीएसपी नारायणगढ़ से मुलाकात की और कहा कि सैशन जज हत्याकांड मामले में किसी भी निर्दोष को न फंसाया जाए तथा इस मामले की निष्पक्ष जांच कर असली दोषियों को ही गिरफ्तार किया जाए। डीएसपी अमित भाटिया ने समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी निर्दोष को तंग नहीं किया जाएगा व दोषी चाहे कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें