फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- हुडा सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर कब्जा -

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जों पर चल सकती है जेसीबी, हुडा पंचकूला एडमिनिस्ट्रेटर ने मांगी एटीआर
विज्ञापन

- हुडा सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर कब्जा -
कब्जों पर चल सकती है जेसीबी, हुडा पंचकूला एडमिनिस्ट्रेटर ने मांगी एटीआर
- जुलाई 2017 में सीएम विंडो पर की गई शिकायत आज भी कागजों में उलझी
- हुडा अंबाला कार्यालय ने कहा, पुलिस फोर्स, एक्सईएन सिविल एंड हार्टिकल्चर के साथ हटाए जा सकते हैं कब्जे

कुलदीप चहल
अंबाला कैंट।
हुडा सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर कब्जों के मामले में अब हुडा पंचकूला एडमिनिस्ट्रेटर ने अंबाला कार्यालय से एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मांगी है। इस मामले में हुडा विभाग पुलिस फोर्स, एक्सईएन सिविल तथा एक्सईएन हार्टिकल्चर के साथ मिलकर कब्जों पर कार्रवाई कर सकता है। बीते करीब छह माह से यह मामला हुडा विभाग के पास है, जिसे लेकर जल्द ही कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
यह है मामला
जुलाई 2017 में एडवोकेट रविंदर कुमार बख्शी ने शिकायत दी थी कि अंबाला हुडा सेक्टर के 8, 9 व 10 में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया गया है। साथ ही रिहायशी इकाइयों को बतौर कॉमर्शियल इकाइयों के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इन सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर या तो कब्जा किया गया है या फिर इसका आकार ही बदल दिया गया है। हुडा के पास यह मामला जुलाई 2017 में सीएम विंडो से आया था। इसके बाद से ही यह मामला पेंडिंग रहा, जबकि इसी को लेकर रिमांडर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

------
एडमिनिस्ट्रेटर ने मांगी एटीआर रिपोर्ट
इसी मामले में हुडा ऑफिस अंबाला से विभाग के एडमिनिस्ट्रेटर पंचकूला को इस मामले के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। इसे भी करीब एक पखवाड़े से अधिक हो चुका है। अब इस मामले को लेकर पंचकूला कार्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर ने फाइनल एटीआर रिपोर्ट मांगी है। उधर, हुडा ऑफिस अंबाला ने इस मामले में स्थानीय पुलिस, एक्सईएन सिविल, एक्सईएन हार्टिकल्चर के साथ कब्जे हटाने की बात भी की है।
--------
कब्जों की जद में है अंबाला
अंबाला पूरी तरह से कब्जों की जद में है, फिर चाहे मामला नगर निगम का हो या फिर हुडा क्षेत्र का। निगम क्षेत्र में तो कोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई हुई, जबकि इसमें भी पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं।
- अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट व आसपास कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई
- कैंट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कोर्ट के आदेश पर कब्जे हटाए गए
- अंबाला कैंट के बाजारों से जनहित याचिका पर कोर्ट के आदेश पर कब्जे हटाए गए
- अंबाला-जगाधरी रोड पर कोर्ट के आदेश पर कब्जे हटाने की कार्रवाई हुई
- नारायणगढ़ में हाईवे किनारे हुए अवैध कब्जे कोर्ट के आदेश पर हटवाए गए
- बब्याल रोड अंबाला कैंट पर कोर्ट के आदेश पर कब्जे हटाने की कार्रवाई हुई
- शहजादपुर मुख्य बाजार में कब्जों को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है
------
जो भी शिकायत है, उस पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी। इस मामले में पंचकूला कार्यालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सतेंद्र सिवाच, ईओ हुडा अंबाला
हुडा सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। करीब छह माह बीते चुके हैं, लेकिन मामला अभी तक उलझा हुआ है। इस मामले में लेट-लतीफी की जा रही है।
- एडवोकेट रविंदर कुमार बख्शी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें