फोटो नंबर : 14
विधायक ने सुनी 220 से अधिक समस्याएं
- अधिकारियों को कार्यालय स्तर पर ही समस्याओं के निपटाने के निर्देश दिए
7 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने साप्ताहिक जनता कैंप के दौरान अपने आवास पर 220 समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि वे लोगों की जायज समस्याओं का कार्यालय स्तर पर ही समाधान करें ताकि उन्हें बिना वजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
कैंप में संतोष जलबेडा निवासी संतोष ने बीमा कंपनी द्वारा पति के बीमे के रुपयों ना मिलने की समस्या बारे, रिंकू मोखा माजरा से बिजली के कनेक्शन के बारे, रणजीत कौर शास्त्री अगर से आवारा पशुओं एवं सड़क की समस्या बारे, बनवारी लाल शांति निकेतन विवेक विहार से सड़क, नाली एवं पानी की निकासी के बारे, दलजीत सिंह सरपंच, रवालों से सड़क बनवाने बारे, नरेंदर जीत सिंह लक्ष्मी नगर से मकान बनवाने के बारे, किरण वर्मा आदि कमल विहार से पीने के पानी में मिलावट और सड़क बनवाने बारे, अमरजीत सिंह काकरू से पेंशन लगवाने बारे शिकायत दी। इसके अलावा चेतन सिंह सरपंच, बलाना स्कूल में मान्यता बढ़वाने बारे, सौरभ लक्ष्मी विहार, जंडली से पीने के पानी में मिलावट बारे, महिंद्र सिंह डेलु माजरा से बस की समस्या बारे, प्रदीप कुमार, पुराणी अनाज मंडी से स्कूल में दाखिला बारे अपनी समस्याएं रखी। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मयंडल प्रधान मनदीप राणा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन सूद, श्याम सुंदर, नितिन संत, कपिश गर्ग, सुच्चा सिंह-गोबिंदगढ़, वीरेंदर-बलाना, गुरजंट सरपंच- बटरोहन, कुलदीप शर्मा-दुर्गा नगर, जैन समाज, अम्बाला, बाबा खेम चंद-सरपंच-नन्यौला, विष्णु दत्त- सरपंच, जंधेडी, गुरजंट-बिशनगढ़, रघबीर-नडियाली, सुखदेव, सुर्जंट सरपंच अधो माजरा इत्यादि मौजूद रहे।
--------