फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर लाइन पर आज से कई प्रमुख ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

अंबाला कैंट। यदि यात्री अंबाला से सहारनपुर या मेरठ की ओर ट्रेन से जाने के लिए सोच रहे हैं तो ट्रेनों का स्टेटस एक बार अवश्य चेक कर लें। मेरठ में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से चार से 14 जुलाई तक अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहेगा। इस कार्य की वजह से रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है। नॉन इंटरलॉकिंग वर्क हालांकि सोमवार से ही आरंभ हो गया था। मगर सोमवार ज्यादा ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ा। अब चार से 14 जुलाई तक रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा जबकि कई के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को खासी परेशानी होगी। ट्रेनें रद्द होने की जानकारी कैंट रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट के जरिये अभी से दी जा रही है।
14 जुलाई तक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन नंबर 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 14521-22 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस, 18237-38 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 54542 अंबाला कैंट-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 54303-04 दिल्ली-कालका पैसेंजर, 54539-40 अंबाला कैंट-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

64561-62 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर चार से 14 जुलाई तक केवल अंबाला-सहारनपुर के मध्य चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग परिवतत होंगे जिनमें 14645-46 दिल्ली-जम्मू शालीमार एक्सप्रेस को शामली-टपरी रूट पर डायवर्ट किया जाएगा जबकि ट्रेन नंबर 22688 चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस व 24156 उधमपुर-इलाहबाद एक्सप्रेस वाया अंबाला-दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर डायवर्ट होगी।
दिल्ली-कालका, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन और अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द होने का सर्वाधिक असर अंबाला में यात्रियों पर पड़ेगा। इन तीनों ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से यात्रियों की भारी भीड़ सवार होती है। यही वजह है कि सहारनपुर, मेरठ की ओर जाने के लिए यह ट्रेन लोकप्रिय हैं। अंबाला से इन ट्रेनों में यमुनानगर-जगाधरी के अलावा सहारनपुर, मेरठ के लिए खासे यात्री सवार होती हैं।
विज्ञापन

रेल मार्ग प्रभावित होने की वजह से अब यात्री कैंट बस स्टैंड से बसों का सहारा ले सकते हैं। सहारनपुर तक के लिए अंबाला से काफी बसें चलती है जबकि आगे मेरठ जाने के लिए सहारनपुर से बसों की संख्या पर्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें