फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़कों पर घूम रहे 10 हजार कुत्ते बंध्याकरण का लक्ष्य सिर्फ 3000

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की गलियों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस समस्या के लिए नगर परिषद के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार कुत्ते अंबाला छावनी में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

हकीकत में इस आंकड़े से काफी अधिक कुत्ते शहर में घूम रहे हैं। इतनी आबादी भी तेजी से बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण करने के लिए नगर परिषद ने पिछले साल जून में एक ही एजेंसी को बधियाकरण का काम दिया। उसमें भी 3 हजार कुत्तों के बधियाकरण का लक्ष्य दिया गया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग इस समस्या के लिए कितना गंभीर है। इस समस्या पर नियंत्रण के लिए कम से कम दो से तीन एजेंसियों को बंध्याकरण के काम का ठेका दिया जाना चाहिए था। इसके बाद भी कुछ नियंत्रण का रिपोर्ट कार्ड सामने आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें