फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना देवी मंदिर में महिला की सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन करने आए एक परिवार के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। यमुनानगर जिले के गांव जागाधोली निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर में माथा टेकने आए थे। सुबह करीब 10:15 बजे जब परिवार लाइन में खड़ा था, तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। चेन का वजन करीब 15 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुलाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें