फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एआई कोर्स पूरा करने वाले 100 विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

विज्ञापन
एआई कोर्स पूरा करने विद्या​र्थी प्रमाण पत्र दिखाते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
एआई कोर्स पूरा करने वाले 100 विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में एसआईसी के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स पूर्ण करने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल और फोकॉलेट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीक में दक्ष बनाना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. राजेश गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर आरके शर्मा (सेवानिवृत्त), फोकॉलेट के सीईओ परवीन बंसल और सचिन मिश्रा शामिल रहे। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. गुरदेव सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिखाना कॉलेज की प्राथमिकता है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीकी परिवर्तन का है। एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त करना छात्रों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें