अंबाला। साइबर सेल की टीम ने अब तक चोरों से 16.38 लाख रुपये कीमत के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। सोमवार को एएसपी अंबाला उत्तम ने बरामद किए गए मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा। एक कार्यक्रम के दौरान यह फोन वितरित किए गए। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने साइबर सेल को बधाई दी।
एएसपी उत्तम ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि सरकार की ओर से जारी सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने व उन्हें ट्रैक करने में बेहद मददगार है। मोबाइल गुम होते ही तुरंत संबंधित टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर अपनी सिम बंद कराएं। सिम ब्लॉक कराने के बाद अपनी नई डुप्लीकेट सिम निकलवाएं ताकि आपके नंबर का दुरुपयोग न हो सके। संवाद